अंत्योदय के सिद्धांत को पूरा करने के लिए जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता फणीन्द्रनाथ

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहें
News

2025-03-26 22:31:59

हिसार / भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहें। हमें लोकसभा, विधानसभा व निकाय चुनावों से निपटकर घर नहीं बैठना बल्कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों व नीतियों को सिरे चढ़ाने में लग जाना चाहिए, यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित नौ जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, प्रत्याशी व मंडल अध्यक्ष शामिल रहे। प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य के संचालन में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि पार्टी का संगठन इस समय इतना मजबूत है कि दूसरी पार्टियां तो हमारे मुकाबले कहीं टिक भी नहीं सकती। ऐसे में हमें संगठन की मजबूती का फायदा उठाने के लिए जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को हर पात्र तक लेकर जाना है और यही हमारे अंत्योदय का सिद्धांत है। उन्होंने संगठन बारे कार्यकर्ताओं को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने आगामी कार्यक्रम तय किए हैं। इसके तहत 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम, समालखा में होने वाली कार्यशाला, पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की गई है। इसके अलावा 14 अप्रैल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा दौरे के बारे में भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार समय-समय पर बैठकें करके कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए जातेे रहते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी कार्यक्रमों को बढ़—चढ़कर सिरे चढ़ाएं। जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने बैठक में पहुंचने पर प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया व प्रदेश उपाध्यक्ष संतीश नांदल सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशानुसार पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जिले का हर कार्यकर्ता काम करेगा। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में उपरोक्त के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, अनूप धानक, जिला प्रभारियों में मुकेश गौड़, वेद फूलां, सुरेन्द्र आर्य, जवाहर सैनी, दीपक शर्मा, प्रो. मदन गोयल, रेणू डाबला, महेश चौहान शामिल रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्षों में डॉ. आशा खेदड़, अशोक सैनी, प्रवीण जोड़ा, यतेन्द्र सिंह, रेनू शर्मा, तेजेंद्र ढुल, बीरेंद्र कौशिक, सुनील व यतेन्द्र राव, जिला महामंत्री आशीष जोशी व संजीव रेवड़ी के अलावा सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion