2025-01-22 17:17:50
मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 566 अंक की तेजी के साथ 76,404 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही, ये 23,155 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं मेटल और पावर स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 21 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट रही थी, ये 23,024 पर बंद हुआ था।