2025-03-26 23:07:41
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चैधरी माननीय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश/ सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में पंचायत भवन सभागार में गोष्ठी/संवाद सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह चैधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा/सदस्य विधान परिषद ने सरकार के सुशासन और विकास के 08 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि कल जनपद प्रभारी मंत्रियों द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर सरकार के उत्कृष्ट आठ वर्ष की उपलब्धियों का पूरा लेखा-जोखा प्रत्येक जनपद के समक्ष रखा गया। इसी प्रकार कल दिनांक 27 मार्च 2025 को भी तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संवाद/गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक समरसता व सद्भाव के साथ कार्य कर प्रदेश को विकसित बनाने की ओर अग्रेसित किया है। सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में सभी विषयों पर कार्य किया है, सरकार संकल्पों को साकार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सभी लोगों के विकास के लिए बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश की बेहतरी के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहंुचाना हैं। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था विकसित की है, पिछले आठ वर्षो में 7.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी पूरी पारदर्शिता के साथ दी गयी है, प्रदेश धार्मिक दृष्टि से सबसे बड़ा पर्यटन वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बना है। पिछले आठ वर्ष में सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक नये युग में लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा पूर्णत स्वदेशी है, उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से आज बदलता हुआ उत्तर प्रदेश और विकसित होता हुआ उत्तर प्रदेश आप सबके सामने है। हमारी सरकार अपराध और अपराधी के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में साइबर थानों की स्थापना की गई है, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था में भी सुधार आया है, ताकि तकनीक के माध्यम से अपराध पर और बेहतर नियत्रंण किया जा सके। सरकार 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है, शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने नकलविहीन परीक्षाएं सम्पन्न कराई है तथा सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कालेज हो इसके लिए प्रयासरत है। अनाथ व बेसहारा लोगों के लिए पेंशन योजनाएं सरकार ने सकुशल तरीके से लागू की है। आयोध्या, ब्रज क्षेत्र, चित्रकूट, देवीपाटन, नेमीसराय इत्यादि तीर्थो के विकास के लिए विकास परिषदो का गठन किया गया है, यह निश्चित रुप से हमारी संस्कृति के गौरव स्थापित करने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। आपने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्य और भव्य महाकुंभ को जो सरकार ने आयोजित किया है उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रृद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है जोकि एक रिकार्ड है। आज उत्तर प्रदेश निश्चित रुप से विकास की ओर बढ़ने का प्रदेश है, आज उत्तर प्रदेश सर्वाधिक एक्सप्रेस वाला प्रदेश है, आज 6 एक्सप्रेसवे संचालित है और 11 एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य कर रही है एवं देश की पहली रैपिड रेल सेवा उत्तर प्रदेश में संचालित है। उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्षो में प्रगति की धारा, सामाजिक न्याय का कुशल संयोजन बनकर उभरी है, पिछले 08 वर्षो में 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी की सेवा से ऊपर उठाने का कार्य किया है, 09 करोड़ लोगों को गोल्डन आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व के कारण ही आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र के बाद दूसरे नम्बर पर सबसेे बडी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है आज सभी के प्रयास से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डाॅलर की अर्थ व्यवस्था बनने की कगार पर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना, शिक्षा, उद्योग, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम, कृषि, चिकित्सा विभाग आदि के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था कायम की है, आज महिलाएं और बच्चे सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं। प्रदेश एवं जनपद प्रगति की ओर अग्रसर है। विधायक कुन्दरकी रामवीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की बाढ़ आ गयी है, सरकार की नीतियों के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन मानस तक पहुंच रहा है। सदस्य विधान परिषद श्री गोपाल अंजान ने कहा कि सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति का कार्य करते हुए सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य किया गया है, सरकार अन्तिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है। सदस्य विधान परिषद डा0 जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि सरकार ने जनता का विश्वास प्राप्त किया है। योगी जी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। सरकार के लिए सभी योजनाएं बिना भेदभाव के चलाई जा रही हैं जिनका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टाॅलों का अवलोकन कर उपस्थित लोगों से विस्तापूर्वक जानकारी प्राप्त की। उत्कर्ष के 8 वर्ष के उपलक्ष में आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा/सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र चैधरी ने पंचायत भवन में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई सरकार की उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस चित्र प्रदर्शनी में माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने अटल बिहारी वाजपेई पुस्तकालय योजना, हर कदम जरूरतमंदों के साथ, निशुल्क इलाज, महिलाएं बनी विकास में भागीदार, चैधरी चरण सिंह सीड पार्क योजना, संत कबीरदास सीएम मित्र पार्क योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निशुल्क सिंचाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान, कानून व्यवस्था चुस्त अपराध पर अंकुश, महारानी लक्ष्मी बाई मेधावी छात्र स्कूली योजना, बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय योजना, माता अहिल्याबाई होल्कर श्रमजीवी महिला हॉस्टल योजना, सरदार पटेल जनपदीय आर्थिक क्षेत्र योजना, माता शबरी योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास योजना, स्वच्छ भारत अभियान योजना सहित अन्य योजनाओं, कार्यक्रमों नीतियों के क्रिएटिव डिजाइन की प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक नगर रितेश गुप्ता विधायक कुन्दरकी रामवीर सिंह, सदस्य विधान परिषद डा0 जयपाल सिंह व्यस्त, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्षा डा0 शैफाली सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा गिरीश मंडूला, जिलाधिकारी अनुज सिंह, वीसीएमडीए शैलेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, डीआईओएस, डीपीआरओ, जीएमडीआईसी योगेश कुमार, पीडीडीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं आमजनमानस, लाभार्थी उपस्थित रहें। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद भूपेन्द्र सिंह चैधरी जनपद मुरादाबाद द्वारा सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता की गयी। मंत्री जी ने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार द्वारा किए गये कार्यो के बारे में मीडिया बंधुओं को विस्तार से अवगत कराया गया।