2025-04-09 23:35:13
गाजियाबाद। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के आदेश पर 1 अप्रैल से गाजियाबाद में बिना रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा पर चले अभियान में कारवाई जारी है। बताया जाता है कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान की शुरुआत से 1अप्रैल से अबतक ट्रैफिक पुलिस ने 255 ई रिक्शा का चालान किया है।83 ई-रिक्शा को सीज भी किया जा चुका है। अभियान के तहत तीन श्रेणियों के ई-रिक्शा पर कार्रवाई की जा रही है।पहला जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है।दूसरा जिनका चालक नाबालिग है।तीसरा जिनके पास पूरे कागजात नहीं हैं। पुलिस विशेष रूप से नाबालिक चालकों और और अधूरे कागजातों वाले वाहनों पर नजर रख रही है। एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन के लिए कोई नीति निर्धारित नहीं है। इस कारण इनके कोई रुट भी तय नहीं किए जा सकते। फिर भी शासन के आदेशों का पालन करते हुए नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा पर कार्रवाई जारी रहेगी।