स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई।
News

2025-07-05 09:48:44

अलीगढ़। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई। वहीं भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के लिए कहा था उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए। वे युवाओं में आशा और उम्मीद देखते थे। उनके लिए युवा पीढ़ी परिवर्तन की अग्रदूत है। उन्होंने कहा था- ष्युवाओं में लोहे जैसी मांसपेशियां और फौलादी नसें हैं, जिनका हृदय वज्र तुल्य संकल्पित है। खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें लगा दो।तुम्हें अंदर से बाहर की ओर विकसित होना होगा। कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता,कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से ही हमारे भीतर हैं। सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा। इस मौके पर डॉक्टर राजेंद्र कुमार शर्मा, भोलू चौधरी, दीपक चौधरी, बिल्ला चौधरी, फूल सिंह, जब्बार खां, फरमान, सत्तन शर्मा, राहुल कुमार, पन्नालाल सिसोदिया, राजकुमार शर्मा, नबी हसन आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion