मेरा बूथ सबसे मजबूत इसी लक्ष्य को लेकर चुनाव भी युद्ध में जुड़ जाए कार्यकर्ता रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी

संभागीय प्रवासी रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी ने पीपरी, गोहद, मालनपुर बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक
News

2023-10-11 14:36:16

भिण्ड। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए संभागीय प्रवासी रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी विधानसभाओं में बूथ सशक्तिकरण की मजबूती हेतु विधानसभा क्षेत्र अटेर, गोहद के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम शक्ति केंद्रों पर संगठनत्मक अनेक विषयों पर चर्चा की। संभागीय प्रवासी रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी ने संगठनत्मक विश्व पर चर्चा करते हुए विधानसभा क्षेत्र अटेर के मंडल पीपरी की बैठक संगम, विधानसभा क्षेत्र गोहद नगर गोहद ग्रामीण एवं मालनपुर की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र के बूथ केदो पर संगठन की विचारधारा को लेकर लक्ष्य को प्राप्त करते हुए चुनाव भी युद्ध में लग जाए। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ केंद्र पर

अपनी टोली के साथ प्रत्येक समाज के मतदाताओं, केंद्र राज्य सरकार के लाभार्थी हितग्राहियों के परिवार जनों के बीच पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत इसी लक्ष्य और संकल्प को लेकर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ केंद्रों पर लगेंगे तो निश्चित ही कमल का फूल खिलेगा उन्होंने कहा की बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी शक्ति चुनाव जीतने के लिए कार्य करती है हम प्रत्येक केंद्र पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली बनाएं जो हमारा चुनाव भी मेंटेनेंस को बूथ पर मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का हर व्यक्ति केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हैं अगर हम उनके बीच विचार भाव को लेकर संपर्क से समर्थन के लिए पहुंचेंगे तो निश्चित ही उनका रुझान हमारे तरफ होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से व्यक्ति को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है। पार्टी की मंशा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ केंद्रों जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ लगेंगे तो निश्चित ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में बदलाव हुआ है हर समाज का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी विचारधारा योजनाओं से प्रभावित है।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पूर्व सरपंच लालजी सिंह नरवरिया ने बैठक के मुख्य अतिथि कुलकर्णी का साल और श्रीफल के साथ उनका स्वागत किया। संचालन संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कर समिति के पूर्व सदस्य देवेंद्र सिंह बघेल एवं आभार व्यक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह नरवरिया द्वारा किया गया। पार्टी की संगठन आत्मक बैठकों में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह भदौरिया, मंच पर मौजूद। जिसमें गोहद नगर अध्यक्ष विवेक जैन, विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोना जैन पिंकी राजावत, मधुराज सिंह नरवरिया, संजू लोधी, सत्य प्रकाश सिंह नरवरिया, प्रमोद सिंह नरवरिया, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, अजब सिंह भदौरिया, मोहन सिंह शंखवार उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion