भाजपा में अंदरूनी कलह के आरोपों पर बोले CM सैनी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। भाजपा में कोई भी परेशान नहीं है।
News

2024-09-18 13:07:24

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सपने देख रही है। लोगों को उनके भ्रष्टाचार ध्यान में है। इनका सूपड़ा साफ होने वाला है। ये लोगों को खुश नहीं करते, ये दामाद को खुश करने में लग जाते हैं। कांग्रेस में द्वंद है, भाजपा में कोई नाराज नहीं है। सभी कमल के फूल के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा में अंदरूनी कलह के आरोपों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। भाजपा में कोई भी परेशान नहीं है।आप नेता और दिल्ली की प्रस्तावित सीएम आतिशी के बारे में उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें दिल्ली की जनता के हित में फैसले लेने चाहिए, अरविंद केजरीवाल के हित में नहीं। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया। इस घटनाक्रम को दिल्ली में लगभग पांच महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बढ़त हासिल करने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी। आबकारी नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे और पिछले सप्ताह जेल से रिहा हुए आप सुप्रीमो ने मंगलवार शाम को उपराज्यपाल सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी (43) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले भाजपा नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion