सीएम नीतीश ने रात 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

नीतीश कुमार ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
News

2024-09-17 12:41:06

बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठीक 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 सितंबर) को 74 वर्ष के हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वह देश के पहले राजनीतिक नेता थे जिन्होंने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी थी। पार्टी लाइनों से परे कई नेताओं ने मंगलवार सुबह एक्स का सहारा लिया और पीएम मोदी के लिए संदेश लिखा।नीतीश कुमार ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। रात 12 बजे जन्मदिन बधाई पोस्ट करने पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नीतीश पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इतनी शीघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है। मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे, 12 बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया। काश इतनी तत्परता बिहार में हो रही हत्या और बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्यमंत्री जी वाह। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड नगर में हुआ था। खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion