हरियाणा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरी, आप पार्टी

सियासी जानकारों के मुताबिक भले ही आप पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों में उतर चुकी है। लेकिन अभी भी वह कांग्रेस और भाजपा से काफी पीछे है। हरियाणा चुनाव में आप पार्टी की दावेदारी ने कई सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
News

2024-09-14 13:33:30

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीट को लेकर बात न बन पाने पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर आप पार्टी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में अकेले उतरने से क्या अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए खतरे की घंटी है।सियासी जानकारों के मुताबिक भले ही आप पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों में उतर चुकी है। लेकिन अभी भी वह कांग्रेस और भाजपा से काफी पीछे है। हरियाणा की अधिकतर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है। वहीं जननायक जनता पार्टी जैसे अन्य छोटे दल भी कुछ हद तक असर रखते हैं। लेकिन हरियाणा चुनाव में आप पार्टी की दावेदारी ने कई सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे जोश के साथ उतर चुकी है। पड़ोसी राज्य पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही आप पार्टी के हौसले बुलंद हैं। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के बाद उनकी वाइफ सुनीता केजरीवाल के नेतृत्व में आप पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में राजनीतिक एक्टपर्ट की मानें, तो आप पार्टी के प्रचार अभियान में जितनी गति मिलेगी, उतना ही कांग्रेस को नुकसान होगा। भले ही आप इन चुनावों में कोई बड़ा लाभ न ले सके, लेकिन वह कांग्रेस की संभावनाओं को जरूर नुकसान पहुंचा सकती है। दिल्ली से लेकर पंजाब और गोवा से लेकर गुजरात तक में हुए हर चुनाव में आप पार्टी ने कांग्रेस की जमीन पर अपने पांव जमाएं। दिल्ली से लेकर पंजाब तक में आप पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ कर फेक दिया था। वहीं गुजरात और गोवा में भी आप पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से पछाड़ा था। इन सभी राज्यों में आप पार्टी की वजह से भाजपा की संभावनाओं पर या तो कोई असर नहीं हुआ या फिर जबरदस्त फायदा हुआ। कांग्रेस का वोट बैंक काफी हद तक आप पार्टी के खाते में चला गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion