मेजा मण्डल के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में मेजारोड चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाला गया

भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के बल पर पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले ऑपरेशन सिंदूर के सफल
News

2025-05-21 21:02:48

मेजा,प्रयागराज। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के बल पर पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के उपरांत पूरे देश मे सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है ,उसी क्रम में आज मेजा मण्डल के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में मेजारोड चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाला गया ,यात्रा में आम जनमानस ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया ,इस दौरान भारत माता की जय ,जय जय हिंद की सेना ,हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों ने लोगों के अंदर जोश भर दिया ।शैलेश पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना का सम्मान करना है एवम उनके शौर्य और विजय के प्रति आम जनमानस का समर्पण है । कृष्णदास गुप्ता,गंगा मिश्र , राजेश धनगर ,जयशंकर पांडेय ,कमलेश मिश्रा, हिमांशु शुक्ल ,विनय शुक्ल ,संतोष दुबे ,अमित शुक्ल ,राजा अग्रवाल ,रामशंकर निषाद ,रामशंकर सिंह, दुर्गेश तिवारी ,संजय तिवारी ,पंकज राव, हीरामणि दुबे ,मारुति त्रिपाठी ,पारस प्रजापति ,पवन मिश्र ,अम्बुज मिश्र ,ममता शुक्ल ,विनीत विश्वकर्मा ,मुकेश तिवारी ,ममता पटेल, सुलभ मिश्र नागेंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion