गोरमी एक कस्बे में दो अलगअलग जगह छज्जा गिरने और दीवाल गिरने से हुई घटना पर सांसद संध्या राय पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने शोक संवेदना व्यक्त की

सांसद श्रीमती संध्या राय एवं पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने परिवार जनों को ढांढस बंधाया
News

2024-08-10 16:30:34

भिण्ड। जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गोरमी कस्बे में दो अलग-अलग छज्जा और दीवाल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय और भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश सरकार में रहे नगरीय प्रशासन आवास पूर्ण राज्य मंत्री ओपीएस भादौरिया ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की आत्म शांति के लिए ढांढस बंधाया। भाजपा नेताओं ने अभिषेक सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र करीब 18 वर्ष वार्ड क्रमांक 3 और कलावती पत्नी रामवीर यादव उम्र करीब 55 वर्ष वार्ड क्रमांक 7 दोनों परिवारों के लोगों से मिलकर सांत्वना दी साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्य के रूप में हर साथ रहने का भरोसा दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ने कहा कि घटना दुखदपूर्ण है प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा सुख-दुख में परिवार जनों के बीच खड़ी रहेगी। दीवाल गिरने से जिन लोगों की मृत्यु हुई है गोरमी के लिए नहीं पूरे प्रदेश के लिए दुखद घटना है। (गोरमी कि मैं दो लोगों की मृत्यु दुखदपूर्ण - संध्याराय)-- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने गोरमी नगर परिषद में अलग-अलग स्थान पर छज्जा और दीवाल गिरने से दो लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना दुखदपूर्ण है। सांसद श्रीमती राय ने मृत्यु जनों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की हर संभव सरकार आपके साथ सुख दुख में खड़ी रहेगी। उन्होंने परिवार जनों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे। सांसद श्रीमती राय लोकसभा सदन के बाद शीघ्र ही गोरमी कस्बे में पहुंचकर मृत्यु परिवार जनों से मुलाकात करेंगी। मृतको के परिवारजन धैर्य बनाए रखें : देवेंद्र सिंह नरवरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने गोरमी कस्बे में दो जगह अलग-अलग छज्जा और दीवाल गिरने से हुई दो लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवारजन बनाए रखें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ हमेशा सुख दुख में खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा उन्होंने शौक परिवार जनों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर अपने चरणों में शांति प्रदान करें। घटना पर दुख व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व सांसद अशोक अग्रवाल फूड सांसद डॉक्टर भागीरथ प्रसाद, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अशोक भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ नेता मायाराम शर्मा एडवोकेट जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, जिला मंत्री राजकुमार जैन, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र जैन मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह तोमर गोकुल सिंह परमार पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया, जयवीर पुरोहित श्री कृष्णा कटारे आदि प्रमुख है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion