पूर्व राष्ट्रपति डॉ०सर्वपल्ली राधाकृष्णन 136 वीं जयंती मनाई गई ।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वीं जयन्ती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गयी ।
News

2024-09-06 19:48:09

पटना । आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वीं जयन्ती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गयी । कार्यकर्म की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की । इस अवसर पर डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही शिक्षक का समाज में बड़ा स्थान रहा है। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं तथा उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय ,मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, लाल बाबु लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रो अम्बुज किशोर झा, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, सुधा मिश्रा, राजकिशोर सिंह, धनंजय शर्मा, अब्दुल बकी सज्जन, डॉ इरशाद खां, विमलेश तिवारी, निधि पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, राहुल पासवान, ,गुरुदयाल सिंह, सतेन्द्र पासवान, अनूप कुमार, मिहिर झा एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion