विश्व जनसंख्या आठ अरब हो गयी है, UNFPA ट्वीट कर दि जानकारी

श्व की आबादी को सात से आठ अरब होने में 12 साल का समय लगा है। पिछले 100 करोड़ में भारत की हिस्सेदारी 17.7 करोड़ और चीन की 7.3 करोड़ रही।
News

2022-11-16 10:29:54

हम सभी जानते है की विश्व की जनसख्या दिन प्रतिदिन बढाती जा रही है | हल ही आए रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व जनसंख्या आठ अरब हो गयी है | मंगलवार को यूनाइटेड नेशंस पापुलेशन फंड ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। विश्व की आबादी को सात से आठ अरब होने में 12 साल का समय लगा है। पिछले 100 करोड़ में भारत की हिस्सेदारी 17.7 करोड़ और चीन की 7.3 करोड़ रही। अभी जनसंख्या बढ़ने की जो दर है, उस हिसाब से जब सुबह आप यह पढ़ रहे होंगे, तब तक जनसंख्या एक लाख और बढ़ चुकी होगी।

UNFPA ने दी जानकारी

UNFPA ने ट्वीट किया, ‘आठ अरब उम्मीदें, आठ अरब सपने, आठ अरब संभावनाएं। अब हमारी धरती आठ अरब मनुष्यों का घर है। साथ मिलकर हम ऐसी दुनिया बना सकते हैं जिसमें सभी आठ अरब लोग फलें-फूलें।’ UNFPA ने जनसंख्या में वृद्धि को मानवता की उपलब्धि का प्रमाण बताया है। इनमें घटती गरीबी, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा का विस्तार जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। ज्यादा महिलाएं जीने में सक्षम हैं, ज्यादा बच्चे जीवित रह पा रहे हैं और लोग दशकों तक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। हालांकि यह तथ्य भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि जनसंख्या में हो रही वृद्धि का बड़ा हिस्सा गरीब देशों में सिमटा है। ऐसे में आर्थिक विकास के माडल में बदलाव की जरूरत है, जिससे सभी को बेहतर जीवन मिल सके।

तीन दशक पहले की तुलना में अब लोग ज्यादा जी रहे हैं

72.8 साल हो गई भी लोगों की जीवन प्रत्याशा 2019 में

9 साल कम जीते थे लोग 1990 में

77.2 साल हो जाएगी जीवन प्रत्याशा 2050 तक

भारत है सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या वाला देश

भारत में लोगों की औसत आयु अन्य देशों की तुलना में कम है। इसीलिए भारत सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है। बढ़ती जनसंख्या की चुनौती के बीच विशेषज्ञ इसे उम्मीद की किरण भी मान रहे हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion