श्रद्धायेअटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहालाल सिंह आर्य

भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर गोहद में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य
News

2023-12-26 15:40:20

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह गोहद चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थल पहुंचकर करते हुए भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की और माल्यार्पण किया। गोहद विधानसभा क्षेत्र के गोहद नगर गोहद ग्रामीण मालनपुर चितौरा मौ,के प्रत्येक बूथ केंद्र पर अटल जी के छाया चित्रों पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए उनको प्रणाम किया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंगर ने अटल जी की जयंती पर जनसंभू को संबोधित करते हुए कहा कि अटल केवल एक नाम नहीं,एक विचार है। अटल जी राजनीतिक दलों की सीमाओं से परे विराट व्यक्तित्व एवं महामानव थे। वे आधुनिक भारत के निर्माता एवं संगठन शिल्पी कहे जाते रहे। सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य कहा कि जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारतीय राजनीति में और पड़ोसी राज्य विदेश में भी एक अच्छे कुशल राजनीतिक रूप में भारत की छवि को जागृत किया। जब भी विदेश मंत्री थे भारत और अन्य पड़ोसी राज्यों से मधुर संबंध बनाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा कि अटल जी के जयंती पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के की आवाहन पर निकाली जा रही विकसित संकल्प भारत यात्रा में गांव-गांव पहुंचकर लोगों को केंद्र राज्य सरकार की योजना का लाभ दिलाने के लिए सेवा भाव से कार्य करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्य धारा से जोड़ें।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व राजनीतिक सीमा बंधनों से ऊपर था। वह एक विश्वव्यापी कवि, विचारक लेखक एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत के साथ-साथ पाथेय थे।भारतीय जनता पार्टी की सरकारी अटल जी के सपनों को साकार करने में जुटी हुई है। अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे हैं। धारा 370, राम मंदिर,एक नागरिक संहिता के साथ साथ दलित,शोषित, वंचितों के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज देश, विश्व मानसपटल पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपनी धाक जमा रहा है ।अटल जी की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि बाधाएं आती है, आऐ,कदम मिलाकर चलना होगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अटल जी की जयंती पर संकल्प लें कि जिस तरह उन्होंने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए अपने बुथ केंद्र को मजबूत किया था अब हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपने-अपने बूथ पर प्रचंड जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाना है और उन्होंने कहा की सेवा और सर्पण क ही भाजपा की विचारधारा है रही है।कार्यकर्ता ही पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है और वह हमारे लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विवेक जैन ने की और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया । जन कल्याण की जितनी भी योजनाएं संचालित हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मन निधि,उज्ज्वला योजन इत्यादि सभी के मूल में अटल जी हैं। व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए

कहा कि अटल जी राजनीति में एक ध्रुव तारे की तरह थे, जिसके अलौकिक प्रकाश से देश की राजनीति लौकिक हुआ करती थी । आओ फिर से दिया जलाएं, माना अंधेरा घना है, किंतु दिया जलाना कहां मना है। जैसी अनेक कविताओं की माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्षों में गोपाल सिंह कुशवाहा पूर्व मंडी अध्यक्ष सजन सिंह यादव, देवेंद्र गौड़ कमल सिंह तोमर दीपक सिंह तोमर आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion