अंजू ने वीडियो जारी कर बताया घर के लोग परेशान ना हो मै जल्द ही आऊंगा

हाल ही भारत से गई पाकिस्तान गई अंजू ने पाकिस्तान से वीडियो जारी करके बताया है की वो जल्द ही भारत आएगी |
News

2023-07-24 15:33:55

हाल ही भारत से गई पाकिस्तान गई अंजू ने पाकिस्तान से वीडियो जारी करके बताया है की वो जल्द ही भारत आएगी | दरसल फेसबुक दोस्त से मिलने गई अंजू ने पाकिस्तान से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में अंजू ने कहा है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। वह पाकिस्तान में कानूनी तरीके से आई है और दो-तीन दिन में वापस भी लौट आएगी। उसके परिवार को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाए। यहां की टेरा एलिगेंसी सोसाइटी की रहने वाली अंजू और नसरुल्लाह की चार साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। अरविंद के अनुसार अंजू यहां से जयपुर जाने की बात कह कर गई थी। रविवार को अंजू ने काल कर उन्हें पाकिस्तान पहुंचने के बारे में बताया। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के गांव खरपुरा के रहने वाले है। और अंजू ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन है। अरविंद से शादी करते समय वह हिंदू थी, लेकिन शादी के बाद अंजू ने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। अरविंद पहले भिवाड़ी के यूआइटी सेक्टर सात में रहते थे। वर्तमान में टेरा एलिगेंसी सोसाइटी के एच टावर में फ्लैट नंबर-704 में किराए पर रहते है। अंजू ने इसी एड्रेस से 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। अंजू खुशखेड़ा की एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में कार्यरत है। वीजा में अंजू ने अपना कार्य होटल मैनेजर बताया है। वीजा में पाकिस्तान जाने का उद्देश्य नसरुल्ला के परिवार में आयोजित एक शादी में शामिल होना बताया गया है। अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह द्वारा पाकिस्तान में मीडिया से की गई बातचीत में कहा है कि दोनों शादी करना चाहते है। अगले दो से तीन दिन में अंजू और मैं औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। फिर 10 से 12 दिन के बाद वह भारत वापस चली जाएगी और फिर दोबारा शादी के लिए आएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion