लीलाओं से प्रभु श्रीराम की प्रेरणा लें सभी एसडीएम

ग्राम अनवा में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने
News

2023-09-29 20:28:37

शाहबाद : ग्राम अनवा में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे। इस दौरान सभी ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। एसडीएम सुनील कुमार ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा रामलीला मंचन का उद्देश्य यही है कि मनोरंजन के साथ प्रभु श्रीराम की लीलाओं से सभी लोग प्रेरणा लें। सबसे पहले अपने परिवार के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करें। इसके बाद समाज एवं देश के प्रति आदर्श प्रस्तुत कर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हों।

श्रीरामचरित मानस में यही शिक्षा मिलती है कि प्रत्येक मनुष्य विश्व समाज एवं परिवार के प्रति जो कर्तव्य हैं, वह बिना सोचे-विचारे यदि पूर्ण करें तो एक बार फिर से राम राज्य स्थापित किया जा सकता है। यहां पप्पू शर्मा, नवल मिश्रा, रमेश कठेरिया, ओमकार शर्मा, अवनीश शर्मा, शिशुपाल, भानू प्रताप सिंह रहे। भोट के शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठः क्षेत्र के खौदपुरा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार सुबह पंडित अशोक कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण- पाठ का किया गया। गुरूवार दोपहर बाद अखंड रामायण पाठ के समापन पर पूर्व गो सेवा आयोग के अध्यक्ष व विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में धर्म कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। यहां ग्राम प्रधान बलजीत सैनी, मोहन कुमार लोधी, राजकिशोर सैनी, भूकन लाल, दाताराम सैनी, लालता प्रसाद, राजकुमार सैनी, डोरी लाल, राम भरोसे, ओमकार लोधी आदि रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion