बीमार कर सकते हैं नेल पॉलिश और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले केमिकल

पूरे शरीर में अंतःस्रावी ग्रंथियां यानी एंडोक्राइन ग्लैंड्स मौजूद होते हैं
News

2023-10-19 15:35:03

पूरे शरीर में अंतःस्रावी ग्रंथियां यानी एंडोक्राइन ग्लैंड्स मौजूद होते हैं। ये हार्मोन का उत्पादन करते हैं, जो सर्कुलेटरी सिस्टम में रिलीज होती हैं। यहां ये ग्लैंड्स सिग्नलिंग अणुओं के रूप में कार्य करते हैं। मानव शरीर स्वस्थ एंडोक्राइन ग्लैंड्स के हार्मोन पर निर्भर है, जो ग्रोथ, प्रजनन क्षमता और प्रजनन जैसी कई जैविक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है। हार्मोन बेहद कम मात्रा में कार्य करते हैं। इनके स्तर में मामूली दिक्कत आने पर डेवलपमेंट प्रभावित हो सकता है। एंडोक्राइन-डिसरप्ट करने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

एंडोक्राइन- डिसरप्टर एक केमिकल है, जो डेली लाइफ में इस्तेमाल किये जाने वाले प्रोडक्ट में पाए जाते हैं। इनमें कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट, फ़ूड और ड्रिंक पैकेजिंग, खिलौने, कालीन और कीटनाशक भी शामिल हैं। कुछ रसायन फ्लेम रिटारडेंट के रूप में कार्य करते हैं, जो एंडोक्राइन-डिसरप्टर भी हो सकते हैं। इन केमिकल का संपर्क हवा, आहार, त्वचा और पानी के माध्यम से हो सकता है। इसे पूरी तरह से टाला या हटाया नहीं जा सकता। एंडोक्राइन-डिसरप्टर के किसी भी संभावित स्वास्थ्य प्रभाव के जोखिम को कम करने के लिए कुछ विकल्प का चुनाव किया जा सकता है।

दुनिया में लगभग 85,000 मानव निर्मित रसायन हैं। उनमें से 1,000 या अधिक अपने अद्वितीय गुणों के आधार पर एंडोक्राइन डिसरप्टर हो सकते हैं। यहां हैं कुछ केमिकल जो एंडोक्राइन डिसरप्टर का काम कर सकते हैं। 1 एट्राज़िन : दुनिया में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले हर्बिसाइड में से एक है एट्राज़िन। इसका उपयोग अक्सर मकई, ज्वार और गन्ने की फसलों में वीड्स को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

बिस्फेनॉल ए : बिस्फेनॉल ए का उपयोग पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक और एपॉक्सी रेजिन बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग मेनूफैक्चरिंग, फ़ूड पैकेजिंग, टॉयज और अन्य कामों में किया जाता है। बिस्फेनॉल ए रेजिन कुछ पैकेज्ड फ़ूड और ड्रिंक की परत में पाए जा सकते हैं। डाइऑक्सिन : यह कुछ मेनूफैक्चरिंग प्रक्रियाओं में पाए जाते हैं। यह हर्बिसाइड और पेपर ब्लीचिंग में पाया जाता है। जब वेस्टेज जलाई जाती है या कहीं आग लगती है, तो यह केमिकल हवा में निकल सकता है।

परक्लोरेट : यह एक रंगहीन नमक है, जिसे रॉकेट, विस्फोटक और आतिशबाजी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह केमिकल जमीन के अंदर के पानी में पाया जा सकता है। फ़थलेट्स : फ़थलेट्स फ्लूइड प्लास्टिसाइज़र के रूप में उपयोग किए जाने वाले यौगिकों का एक बड़ा समूह है। वे कुछ फ़ूड पैकेजिंग, सौंदर्य प्रसाधन, सुगंध वाले प्रोडक्ट, बच्चों के खिलौने और चिकित्सा उपकरण (side effects of harmful chemicals) में पाए जाते हैं। सौंदर्य प्रसाधनों ख़ास कर नेल पॉलिश, हेयर स्प्रे, आफ्टरशेव लोशन, क्लींजर और शैम्पू में भी ये पाए जाते हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion