पश्चिमी लोकसभा में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत

आज पश्चिमी जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के माध्यम से दिल्ली लोकसभा चुनाव हेतु
News

2024-03-03 15:13:00

नई दिल्ली आज पश्चिमी जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के माध्यम से दिल्ली लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा पार्टी द्वारा संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत की गई संकल्प पत्र सुझाव अभियान के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए। पश्चिमी जिला भाजपा एवं नजफगढ़ जिला भाजपा के कार्यकर्ता जगह जगह सुझाव बाक्स लगा कर आम जनता से एक फार्म देकर सुझाव मांगे जायेंगे और भाजपा सभी उपायुक्त सुझावों को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। पश्चिमी जिला के अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर प्रेस वार्ता में बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी अपने बल बूते पर 370 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और NDA गठबंधन 400 सीटों पर जीत का परचम लहराने की तैयारी में है।इस प्रेस वार्ता में नजफगढ़ जिला अध्यक्ष रमेश शौखंदा ने कहा की हम सभी मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेगे।इस प्रेस वार्ता में पश्चिमी लोकसभा चुनाव प्रभारी सुमन शर्मा, दोनों जिलों के महामंत्री कुनाल साहनी एवं राज शर्मा मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर, पंकज सिंह भी मोजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion