उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की है जर्जर स्थिति, जिला अध्यक्ष लालू भैया की अगुवाई में दिया दिया ज्ञापन

कांग्रेस जन उत्तर प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति की ओर अवगत कराना चाहते है
News

2024-03-03 15:16:42

बांदा। कांग्रेस जन उत्तर प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति की ओर अवगत कराना चाहते है, जो की दुखद एवं दयनीय है। मिलक थाना अंतर्गत जनपद रामपुर के सिलाईबारा गांव में एक दलित छात्र जो परीक्षा देकर घर लौट रहा था की पुलिस ने गोली मारकर दुखद हत्या कर दी, बच्चे का नाम सुमेश है। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के लिए आनन–फानन लाश का अंतिम संस्कार भी हाथरस कांड की तरह कर दिया। प्रधानमंत्री के क्षेत्र में आईआईटी–बीएचयू कैंपस में दुखद गैंगरेप किया गया। इसी प्रकार कानपुर में दरिंदों ने दो बहनों का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप किया व मारकर शवों को पेड़ में लटका दिया।

रक्षक ही अब भक्षक बन गए हैं, रामपुर का कांड यह बताता है। चिंता का विषय है उत्तर प्रदेश सबसे खतरनाक राज्य बन रहा है जहां बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, सरकार पंगु एवं लाचार है। योगीराज में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है दिसंबर 2023 में लखनऊ में चलती कार में अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप की घटना शर्मसार करती है। नवंबर 2023 में आगरा के होम स्टे होटल में गैंगरेप किया गया, वीडियो वायरल हुआ था, महिला किस तरह सीख रही थी, गुहार लगा रही थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं पर हुए अत्याचार अपराध की 28811 लगभग घटनाएं हाल ही में हुई, जिसने 50% से अधिक मामले उत्तर प्रदेश के हैं। आखिर महिलाओं पर जुल्म अत्याचार जो हो रहे हैं चाहे वह हाथरस कांड ही क्यूं ना हो इसके जिम्मेदार कौन हैं। डबल इंजन वाली सरकार ही इसके लिए जिम्मेदार है। यह रिकॉर्ड तोड़ने वाले अपराध हैं और मौजूदा उत्तर प्रदेश की सरकार डींग हाक रही है। पूरा उत्तर प्रदेश अपराधों की आग में धू धू कर जल रहा है। इस स्थिति को मान्यवर आप देखें एवं इस दुस्साहस पर रोक लगाएं।

प्रदेश में न्याय एवं कानून व्यवस्था का राज बहाल कराएं। दोषियों को अत्याचारियों को सजा दिलाएं। जनता के दिलों में जो खौफ है निराशा है उसे दूर करें। यूपी पुलिस कांग्रेस नेताओं की झूठी रिपोर्ट लिख रही है। झांसी के वरिष्ठ नेता / पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं सपा नेता / पदाधिकारी रघुवीर चौधरी एवं उमाशंकर अहिरवार सहित साथ नेताओं के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है, जो दुखद है इसे वापस लिया जाए। कार्यक्रम में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार एडवोकेट, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, के पी सेन, जितेन्द्र कुमार गौरव, केशव पाल, राजेश कुमार गुप्ता, शिवबली सिंह, सत्यप्रकाश द्वेवेदी, संजय द्विवेदी, नाथूराम सेन, सुरेश धुरिया, अशरफ उल्ला, रफत खान, हरिशंकर, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी आदि तमाम कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion