मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव कार्यालय
News

2024-02-24 17:07:30

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रारंभ कर दिया है इसी के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में दिनांक 24/02/2024 दिन शनिवार को समय ठीक 11 बजे लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हो रहा है इस शुभ अवसर पर राकेश शुक्ला( नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री ) लोकेंद्र पाराशर (लोकसभा प्रभारी ) अवदेश कुशवाह (संयोजक) देवेंद्र सिंह नरवरिया ( जिला अध्यक्ष )एवं मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चे जिला पदाधिकारी सभी मोर्चे मण्डल अध्यक्ष सभी मोर्चे मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंग। विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ शिवशक्ति गार्डन ग्वालियर रोड़ में आयोजित किया जाएगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion