भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश का 22 वां त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

भारतीय मजदूर संघ - दिल्ली प्रदेश का दो दिवसीय 22वां त्रैवार्षिक अधिवेशन (27-28 जनवरी 2024)
News

2024-01-29 16:14:31

नई दिल्ली: भारतीय मजदूर संघ - दिल्ली प्रदेश का दो दिवसीय 22वां त्रैवार्षिक अधिवेशन (27-28 जनवरी 2024) प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीश मिश्र जी की अध्यक्षता में आज गांधी दर्शन स्मृति, राजघाट, दिल्ली में संपन्न हुआ। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी सभी यूनियन एवं संगठनों के प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । अधिवेशन का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक और महान विचारक परम श्रद्धेय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर जी द्वारा महामंत्री प्रतिवेदन की प्रस्तुति के साथ किया गया । डॉ चाहर ने उनके पिछले कार्यकाल के दौरान, भारतीय मजदूर संघ - दिल्ली प्रदेश के कार्य समिति सदस्यों तथा भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश से संबंधित सभी यूनियन एवं संगठनों के कार्यकर्ताओं का संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और उनकी कार्य कुशलता, कार्य परायणता और कर्तव्य निष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया ।

अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण के मद्देनज़र महिला सत्र के साथ छः सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री परम आदरणीय श्रीमान अनुपम जायसवाल जी, राष्ट्रीय वित्त सचिव श्रीमान राठौर जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के प्रचारक परम आदरणीय श्रीमान जतिन जी, भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीता चौबे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी हिंदू राव अस्पताल की इंदु जम्बाल व महामंत्री का दायित्व भारतीय पुरातत्व विभाग के डॉ दीपेंद्र चाहर को मिला ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion