2023-10-27 14:26:29
सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी (एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और नई फिल्म टाइगर 3) का कैप्टन अबरार याद है आपको, जिसने पाकिस्तानी एजेंट कैटरीना कैफ को भारतीय एजेंट सलमान खान के पीछे लगाया था... अब एक नए अवतार में अंडरवर्ल्ड डॉन बनकर फिल्म बॉम्बे से पर्दे पर आने जा रहे हैं।इस कलाकार का एक परिचय और भी है कि वह पंजाबी फिल्मों के स्टार हैं... गैवी चहल !
गैवी चहल को दर्शक पर्दे पर कई रूपों में पहचानते हैं। वह पंजाबी की 17 फिल्मों के हीरो रहे हैं। पंजाब के मनसा से युवा नवदीप सिंह चहल एलबम और मॉडलिंग में शुरआत करने दिल्ली आए तो लोगों ने नाम दे दिया गैवी चहल।पंजाबी गायक- हीरो दलजीत दोसांझ के पहले गाने के हीरो गैवी चहल ही थे। मैंने पंजाब और दिल्ली में रहकर कई एलबम और कमर्सियल किया। फिर टीवी सीरियल तथा फिल्में करने मुम्बई आ गया।
गैवी चहल की 3 फिल्मे रिलीज के लिए तैयार हैं- टाइगर 3, एक पंजाबी फिल्म संग्रांद है जिसके वह हीरो हैं और हिंदी की कंट्रोवर्सियल फिल्म है बॉम्बे।
बॉम्बे में आप अंडरवर्ल्ड डॉन उल्हास म्हात्रे की भूमिका में हैं।फिल्म की मुख्य भूमिका है , क्या खासियत है इस रोल में? पूछने पर वह बताते हैं-
यह एक बेहतरीन बनी फिल्म है। 93 के बॉम्बे ब्लास्ट के बाद सारे अंडरवर्ल्ड डॉन मार दिए गए थे या विदेशों में भाग गए थे। सिर्फ एक ही बचा था उल्हास म्हात्रे जो अकेला बम्बई (तब नाम बम्बई ही था) का बादशाह था। तीन तीन गर्ल फ्रेंड होती थी उसकी- दीपशिखा, वंदना लालवानी और परी मिर्जा। फिर उसका हृदय परिवर्तन होता है। यानी- सिनेमा का ऐसा टफ पुरुष जो पॉजिटिव और निगेटिव दोनो शेड्स के साथ आगे बढ़ता है।फिल्म के लेखक निर्देशक संजय निरंजन ने बेहतरीन काम किया है।
टीवी पर लीड रोल मोहे रंग दे से शुरुवात लेने वाले रियल्टी शोज खतरों के खिलाड़ी(कलर चैनल) के पहले वीनर रहे गैवी चहल सिनेमा के हर माध्यम से जुड़े रहना पसंद करते हैं। चिकन बिरयानी-1 और 2 के अभिनेता अपना गोल बॉम्बे को क्यों मानते हैं? के जवाब में वह कहते हैं-
बॉम्बे जैसी भूमिका करने का मोह कोई कलाकार छोड़ना नहीं चाहता। इस फिल्म की पूरी कहानी मुझ पर है। मैंने तोरबाज किया संजय दत्त के साथ, मैंने टाइगर किया है सलमान भाई के साथ।सबने मेरे काम को अप्रिसिएट किया है। उसी तरह बॉम्बे में मुख्य मैं हूँ।मेरे साथ लोगों ने काम किया है। हर कलाकार ऐसी पहचान चाहता है।बॉम्बे मेरे लिए वैसी ही फिल्म है। संजय निरंजन के साथ मुख्य भूमिका में इस फिल्म के कन्नड़ और मराठी वर्सन में भी मैं ही लीड कर रहा हूँ।बस, लोगों का प्यार चाहिए।