कलकतिया राजा गाने ने यूट्यूब पर मचाई धूम पवन सिंह

पवन सिंह ने अपनी सिंगिग से करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया हैं
News

2023-12-27 16:19:07

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने अपनी सिंगिग से करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। पवन सिंह के गाने पर सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरा भारत झूमता है। पवन सिंह आज जिस मुकाम पर है वहां हर कलाकार पहुंचना चाहता है। भोजपुरी के किंग पवन सिंह ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। उनका कोई भी इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह का गाना कलकतिया राजा ने यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा दिया है। इस गाने को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का गाना कलकतिया राजा हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सौम्या पांडे नजर आ रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है। पवन सिंह और सौम्या पांडे का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यूट्यूब पर पवन सिंह ने अपना झंडा गाड़ दिया है। इस गाने को अबतक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब यह कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह का भोजपुरी में सिक्का चलता है।

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव को भी टक्कर देती हैं। पवन सिंह को उनके फैंस भोजपुरी का सलमान खान कहते हैं। बताते चलें कि पवन सिंह अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। हालांकि किसी वजह से पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रास्ते अलग हो गए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@pratiknews.com
Copyright© Pratik News
Powered by DiGital Companion